news-details

शहीद पथ पर मामूली टक्कर के बाद कार सवारों पर हमला

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में शहीद पथ पर एक सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। मामूली टक्कर के बाद बाइक सवारों ने कार सवारों के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के अल्लापुर निवासी शशांक वीर सिंह अपने साथियों के साथ महिंद्रा XUV700 से पलासियो मॉल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक बाइक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब कार सवार स्थिति देखने के लिए नीचे उतरे, तो बाइक सवारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुछ ही देर में उनके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए।आरोप है कि इसके बाद बाइक सवारों ने कार सवारों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर कार सवार किसी तरह वहां से निकलकर पलासियो मॉल पहुंचे, लेकिन आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और मॉल के गेट नंबर-5 पर कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
इस घटना में कार सवारों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।