
PARDARSHI VIKASH NEWS मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट के 6 बागी सांसद आज एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र सौंप दिया है।इस घटनाक्रम के बाद उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने अपनी वफादारी और साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसदों ने लालच के कारण पार्टी छोड़ी।वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह इस बगावत से निराश नहीं हैं। उन्होंने भाजपा पर शिवसेना को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ही असली शिवसेना है। उद्धव अब 27 जून से महाराष्ट्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे और बागी सांसदों के क्षेत्रों का दौरा करेंगे।बताया जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने अलग गुट बनाने की मांग की है। दल-बदल कानून के तहत दो-तिहाई सांसदों का समर्थन मिलने पर उन्हें राहत मिल सकती है। इससे पहले 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत के बाद शिवसेना दो हिस्सों में बंट गई थी।