news-details

शिवराज सिंह चौहान ने यूपी में कृषि रोडमैप पर की चर्चा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर बैठक की।बैठक में जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, खरीफ सीजन की तैयारियों, जल संरक्षण और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई। लखनऊ पहुंचने पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि के क्षेत्र में देश का प्रमुख राज्य है। बदलते मौसम और जल संकट को देखते हुए खेती को नई तकनीक से जोड़ना जरूरी है। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को मजबूत बनाने के लिए वैज्ञानिक उपायों को अपनाना होगा।बैठक में खरीफ सीजन-2026 की तैयारियों को लेकर भी मंथन हुआ। इसमें सूखा सहनशील बीज, जल संरक्षण, माइक्रो इरिगेशन, डीएसआर तकनीक से धान की बुआई और दलहन उत्पादन बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।शिवराज सिंह चौहान ने आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 25 जून का दिन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प का दिन है। उन्होंने आपातकाल को लोकतंत्र पर हमला बताया।बैठक में गेहूं, चना और मसूर की एमएसपी खरीद अवधि बढ़ाने, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नए मकानों की मंजूरी, कृषि के लिए दीर्घकालिक वैज्ञानिक योजना और ग्रामीण विकास को गति देने जैसे फैसलों पर चर्चा हुई।सरकार ने कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण और आधुनिक सिंचाई तकनीकों के विस्तार पर भी जोर दिया। बैठक में कृषि विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।