
PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। विकास खंड बसरेहर की ग्राम पंचायत अभिनयपुर पाठकपुर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।शिवपाल सिंह यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का अनावरण कर नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन किसानों, गरीबों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।समारोह में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नेताजी के राजनीतिक, सामाजिक और जनसेवा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में शिवपाल सिंह यादव ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह पूरे समय उत्साह और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ।