news-details

गैंगस्टर एक्ट में वांछित कयामु उर्फ कयामुद्दीन गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविन्द्रनगर धूस थाना पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त कयामु उर्फ कयामुद्दीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, कयामु उर्फ कयामुद्दीन पुत्र नियाज अंसारी, निवासी खेसारी गिदहा, थाना कसया, के खिलाफ थाना रविन्द्रनगर धूस में मुकदमा अपराध संख्या 109/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह इसी मुकदमे में वांछित चल रहा था।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मामला गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में दर्ज है, जबकि दूसरे मुकदमे में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराएं शामिल हैं।अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव, कांस्टेबल शुभम विश्वकर्मा, आशीष कुमार चौहान, अमरेश सिंह और महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।