
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। चौराखास थाना पुलिस ने नकबजनी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 1003 रुपये बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना चौराखास पुलिस ने मु0अ0सं0 162/2026 से संबंधित मामले में कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुन्दरम मद्धेशिया पुत्र सत्येंद्र मद्धेशिया, निवासी रहसू सुमाली पट्टी, थाना पटहेरवा तथा सैफ अंसारी पुत्र आलम अंसारी, निवासी फुलवा पट्टी, थाना कसया के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपितों के पास से चोरी की रकम 1003 रुपये बरामद हुई।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक महेश मिश्र, उपनिरीक्षक मिथिलेश सिंह, कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल सौरभ मिश्रा शामिल रहे।