news-details

शोध छात्रा ने की आत्महत्या, सल्फास ऑनलाइन मंगाने का मामला सामने आया

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अदनबाग में दयालबाग शिक्षण संस्थान की एक शोध छात्रा द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।Agra के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित अदनबाग में हुई इस घटना में मृतका की पहचान नम्रता गुप्ता (30) के रूप में हुई है। वह दयालबाग शिक्षण संस्थान से शोध कार्य कर रही थीं और वर्ष 2024 में उनकी शादी विकास कुमार से हुई थी, जो कोचिंग चलाते हैं और स्वयं भी पीएचडी कर रहे हैं। दंपती का छह माह का एक बच्चा भी है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद न्यू आगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नम्रता अपने मायके अदनबाग गई थीं और उसी दौरान उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने घटना से पहले अपने पति को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार, अब तक की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि सल्फास की गोलियां ऑनलाइन मंगाई गई थीं और डिलीवरी के समय परिजनों को इसकी जानकारी हुई थी। कुछ गोलियां गेहूं की बोरियों में छिपाई गई थीं, जिनमें से दो पत्तों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने मोबाइल फोन को भी जांच के लिए कब्जे में लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।