news-details

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। भेलूपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक कुमार प्रजापति (31) निवासी कन्नौज के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर भेलूपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में धमकी दी।पुलिस ने आरोपी को नूर नगर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।