
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र में 29 वर्षीय श्वेता सिंह ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। श्वेता की शादी 22 नवंबर 2025 को काशी विहार निवासी शिवम सिंह से हुई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।परिजनों का कहना है कि शादी के शुरुआती कुछ महीनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में सास और ननद द्वारा लगातार ताने और प्रताड़ना शुरू हो गई। बहन ज्योति और कोमल ने आरोप लगाया कि श्वेता को बार-बार मानसिक रूप से परेशान किया जाता था और सोशल मीडिया पर भी उसे ताने दिए जाते थे। परिवार का कहना है कि पति ने भले ही सीधे मारपीट नहीं की, लेकिन परिस्थितियों ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया।मृतका की मां का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था, इसके बावजूद श्वेता को रविवार को ससुराल पक्ष जबरन ले गया था। परिजनों के अनुसार, अगले ही दिन उसकी मौत की सूचना मिली। अस्पताल में श्वेता के शरीर पर चोट और पैरों में छालों के निशान मिलने का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।