news-details

शादी अनुदान के लंबित आवेदन तीन दिन में निपटाने के निर्देश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने बुधवार को शादी अनुदान योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को तीन दिन के भीतर सभी लंबित आवेदनों का सत्यापन कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के तहत 565 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 245 अग्रसारित किए जा चुके हैं, जबकि 300 आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। डीएम ने लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ और उपजिलाधिकारियों को जांच पूरी कर आवेदन तत्काल अग्रसारित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ पूजा साहू, एडीएम ज्योति सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।