news-details

शादी अनुदान चयन में बरतें सावधानी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों के चयन और सत्यापन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जनपद को इस वर्ष 748 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 472 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 269 स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि शेष आवेदनों का सत्यापन जारी है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित आवेदनों का समयबद्ध तरीके से सत्यापन कर उन्हें अग्रसारित किया जाए तथा अंतिम तिथि का इंतजार न किया जाए। उन्होंने चयनित लाभार्थियों का पुनः सत्यापन खंड विकास अधिकारी स्तर से कराने के भी निर्देश दिए।इसके अलावा लाभार्थियों से शपथ पत्र लेने को कहा गया कि उन्होंने किसी अन्य विभाग से विवाह अनुदान का लाभ नहीं लिया है। अन्य विभागों से भी सूचना का आदान-प्रदान कर डुप्लीकेसी रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विधवा आवेदकों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद, उप जिलाधिकारी अरसला नाज, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।