
पारदर्शी विकास न्यूज़ भीषण गर्मी के बीच बांदा जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर शुरू की गई शीतल जल एवं छबील सेवा लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनी हुई है। सोमवार को इस जनसेवा अभियान का 24वां दिन रहा। आज मेडिकल एसोसिएशन बांदा की ओर से आमजन के लिए पेठा, जलजीरा और शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव और डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्लाह मौजूद रहे।मेडिकल एसोसिएशन के कई डॉक्टरों और समाजसेवियों ने सेवा कार्य में भाग लिया। जिला प्रशासन की इस पहल को शहरवासियों का लगातार समर्थन मिल रहा है।प्रशासन ने बताया कि 25 मई को जिला अधिवक्ता संघ द्वारा शीतल जल और शरबत वितरण किया जाएगा। यह पहल अब सामाजिक सहयोग और जनसेवा की मिसाल बनती जा रही है।