
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ईद की नमाज के वक्त सभी मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही। सभी एस डी एम और सी ओ अपने क्षेत्र में नमाज के वक्त मस्जिदों के आसपास फोर्स के साथ तैनात रहे।डी एम संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी नमाज के समय जायस में रहे और सभी नमाजियों को ईद का मुबारक वाद दिया। सभी जनप्रतिनिधियों ने भी ईद पर मुबारकबाद दिया है।विधायक महाराजी प्रजापति ईद की नमाज के वक्त अपने परिवार के साथ जामा मस्जिद में मौजूद रहीं।नमाज़ के बाद अपने पुत्र अनुराग प्रजापति और भतीजे अरूण प्रजापति के साथ लोगों से मिलकर पर्व की खुशियां बांटी।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह, पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह, विधायक राकेश प्रताप सिंह, सुरेश पासी, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी ने ईद के दिन लोगों से मुलाकात कर मुबारकबाद दिया और स्वादिष्ट व्यंजन सेवईयों का स्वाद लिया।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री अब्दुल रसीद के घर पहुंचकर मुलाकात की। उपहार भेंट किए और पर्व की मंगलकामनाएं दीं।जायस संवाद के अनुसार जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी द्वारा ईद की नमाज के साथ-साथ त्यौहार ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद भ्रमण के दौरान कस्बा जायस में ईद की नमाज के अवसर पर वहां के धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्यौहार मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी। ड्यूटी में लगे अधि0/कर्मचारीगणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।