
Pardarshi Vikas News Kushinagar
थाना कुबेरस्थान पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।पुलिस ने मुकदमा संख्या 89/26, धारा 69 बीएनएस के तहत वकील चौहान पुत्र खदेरू चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से थाना विशुनपुरा क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में कुबेरस्थान में रह रहा था।पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।