news-details

शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही इलाके में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बिजली विभाग की कार्रवाई के बाद करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास के मकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।ट्रांसफार्मर जलने के कारण बारासिरोही समेत आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बिजली विभाग ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने पुराने ट्रांसफार्मरों की जांच कराने की मांग की है।