news-details

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद
चिलसिरा रोड स्थित सब्जी मंडी टाउन हॉल के नीचे एक जूते-चप्पल की दुकान में सोमवार रात आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।यह दुकान सोहन शाक्य उर्फ दीपक की बताई जा रही है। दुकान मालिक रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान एक राहगीर ने दुकान से धुआं उठता देखा और तुरंत सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।आग इतनी तेज थी कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।इसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।इस घटना में करीब 3 से 4 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।