news-details

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा मन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के कठनइया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक स्वामी सर्वेश्वराचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। पूतना उद्धार, नामकरण संस्कार और माखन चोरी के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। स्वामी सर्वेश्वराचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना पर भी कृपा कर अपनी असीम करुणा का परिचय दिया। उन्होंने माता यशोदा और बालकृष्ण के वात्सल्यपूर्ण संबंधों का वर्णन करते हुए प्रेम, सेवा और समर्पण को भक्ति का आधार बताया। कथा के दौरान माता देवकी और गर्गाचार्य द्वारा श्रीकृष्ण के नामकरण संस्कार का प्रसंग भी सुनाया गया। कथा स्थल पर श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।