news-details

शिमला जा रहे चार दोस्तों की मौत, घरों में मचा कोहराम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के अनुपम गुप्ता समेत चार दोस्तों की शुक्रवार को उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। चारों दोस्त टाटा पंच कार से शिमला घूमने के लिए निकले थे, लेकिन ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद उनकी यात्रा मौत की खबर में बदल गई। हादसे के बाद चारों के शव जब शनिवार को घर पहुंचे तो पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।अंतिम संस्कार के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले, जब अनुपम की पत्नी ने पति के हाथों से अपनी मांग में आखिरी बार सिंदूर भरवाया। यह पल वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर गया। तीन दोस्तों का अंतिम संस्कार प्रयागराज के छतनाग घाट पर किया गया, जबकि एक का अंतिम संस्कार प्रतापगढ़ में हुआ। परिजनों ने नम आंखों से अपने बेटों को अंतिम विदाई दी।