news-details

श्मीरी बकरों की अनोखी देखभाल, बकरीद पर होगी कुर्बानी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर में बकरीद के मौके पर एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो कश्मीरी नस्ल के बकरे विशेष देखभाल के साथ पाले जा रहे हैं। ये बकरे अपने खान-पान और रहन-सहन को लेकर चर्चा में हैं। बांसमंडी क्षेत्र के कपड़ा कारोबारी रईस आलम ने बताया कि दो साल पहले 2024 में कश्मीर से दो बकरे मंगाए गए थे, जिनका नाम “तुरगुत” और “बंमशी” रखा गया। इन्हें खास डाइट दी जाती है, जिसमें चिकन बिरयानी, काजू-बादाम और कभी-कभी कोल्ड ड्रिंक भी शामिल है।परिवार का कहना है कि इन बकरों की देखभाल घर के बच्चों की तरह की जाती है। गर्मी से बचाव के लिए इन्हें एयर कंडीशनर कमरे में रखा जाता है और नियमित रूप से शैंपू, कंडीशनर और सीरम से नहलाया जाता है।रईस आलम के बेटे अरहम के अनुसार, इन बकरों को बेहद खास तरीके से पाला गया है और इस बकरीद पर इनकी कुर्बानी दी जाएगी। उनका कहना है कि यह धार्मिक परंपरा का हिस्सा है, जिसमें अपनी सबसे प्रिय चीज को अल्लाह के नाम पर कुर्बान किया जाता है।यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि आमतौर पर बकरे सादा आहार लेते हैं, लेकिन ये बकरे विशेष डाइट और सुविधाओं के कारण अलग पहचान बना चुके हैं।