news-details

शिक्षक दिवस पर 20 शिक्षकों को मिला सम्मान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समर्पण, नवाचार और शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित समारोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढ़ापुर के शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय ने बच्चों में अनुशासन और शिक्षा में तकनीक के उपयोग पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने शिक्षकों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षक बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र यादव, एडीआईओएस जटा शंकर यादव सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।


 सम्मानित शिक्षक
लालजी राव, जितेंद्र कुमार मौर्य, हरीश चंद्र विश्वकर्मा, वंदना यादव, संदीप सिंह, जयप्रकाश, अभयराज वर्मा, अंजना तिवारी, मनोज सिंह, पूनम, राम प्रकाश मिश्रा, सुमन पांडे, अखिलेश कुमार वर्मा, आभा गुप्ता, राम निरंजन, शिव सहाय पाण्डेय, ब्रिज किशोर तिवारी, राजकुमार, मनीषा और बिना सिंह।