
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय औरैया में जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी आगरा खंड शिक्षक प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी एवं स्नातक प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, रणनीति और मतदाता संपर्क अभियान पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने, मतदाता सूची का सत्यापन करने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया।जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि संगठन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और क्षेत्र स्तर पर संपर्क अभियान चलाने तथा आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और विधायक गुड़िया कठेरिया ने भी संबोधित किया।बैठक में शिक्षक चुनाव संयोजक कौशल राजपूत, स्नातक चुनाव संयोजक यशवीर सिकरवार समेत संचालन समिति के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में संगठनात्मक स्तर पर काम करने का संकल्प लिया।