news-details

शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए पहचान पत्र जरूरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में पहचान के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा। EPIC नहीं होने पर मतदाता आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सेवा पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड सहित आयोग द्वारा स्वीकृत दस्तावेजों में से कोई एक दिखा सकेंगे। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से मतदान के दिन वैध पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है।