news-details

शिक्षक चुनाव के चलते 23 अक्टूबर को अमेठी में ड्राई डे

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को देखते हुए अमेठी में 23 अक्टूबर को ड्राई डे घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत मतदान दिवस पर जिले की सभी संबंधित आबकारी दुकानें और अनुज्ञापन बंद रहेंगे।आदेश के अनुसार देशी और विदेशी शराब, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की थोक एवं फुटकर दुकानों के साथ बार तथा अन्य संबंधित आबकारी प्रतिष्ठानों पर भी बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। यह निर्णय निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के मुताबिक, बंदी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल या शुल्क नहीं दिया जाएगा। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।