news-details

शिक्षामित्र सम्मान समारोह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ इटावा
विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में सदर विधायक की अध्यक्षता में शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं मानदेय वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जबकि कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।विधायक सरिता भदौरिया ने शिक्षामित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश को वर्ष 2047 तक अग्रणी बनाने में शिक्षकों का बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने “स्कूल चलो अभियान” में उनके प्रयासों की सराहना की और बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने पर जोर दिया।कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 1999 में शुरू हुई योजना के तहत प्रदेश में लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं। पहले 3,500 रुपये मानदेय को 2017 में 10,000 रुपये किया गया था, जिसे अब 1 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 1,286 शिक्षामित्रों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय भेज दिया गया है और उनसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की अपील की गई है।