news-details

शैक्षिक नवाचार -छात्राओं ने सैनिकों के लिए राखियां तैयार कीं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। शैक्षिक नवाचार कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम की छात्राओं ने एल बी डी लैब में सीमा पर तैनात जवानों और सैनिकों के लिए राखियां तैयार कीं। यह राखियां ब्लाक संसाधन केंद्र के माध्यम से जिला मुख्यालय पर भेजी जाएंगी।एल बी डी इंचार्ज स्नेहा शुक्ला और मीना मंच की सुगम कर्ता लालती देवी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने सौ राखियां तैयार की हैं।शनिवार को विद्यालय में संकुल शिक्षक देवांशु सिंह के निर्देशन में इको क्लब की गतिविधियां आयोजित की गईं।इं‌‌ प्र अ संजीव कुमार,इको क्लब इंचार्ज अवनीश कुमार वर्मा, विजय प्रताप यादव, गणेश शर्मा , संध्या गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, शिवकरन गुप्ता ने पर्यावरण आधारित कक्षाओं का आयोजन किया।पी एम श्री विद्यालय बरौलिया, जामों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सिंहपुर, शाहगढ़ और उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ, बहादुरपुर की छात्राओं ने भी सैनिकों के लिए राखियां तैयार की हैं।