news-details

शिक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैः नसीम उद्दीन सिद्दीकी

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने गृह जनपद पहुंचे। लगातार तीसरे दिन उन्होंने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कई स्थानों पर भावुक दृश्य भी देखने को मिले। पूर्व मंत्री ने समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष कुतैबा जमा खान, सपा संस्थापक सदस्य अतीक रहमानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न परिवारों से मिलकर दुख साझा किया और उन्हें ढांढस बंधाया। इसी क्रम में हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा द्वारा अलीगंज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों को बैग, कॉपी और स्टेशनरी सामग्री वितरित की। बच्चों ने सामग्री पाकर खुशी जताई और उनका उत्साह देखते ही बनता था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की नींव है और ऐसे प्रयास बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान सहित कई पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। अंत में संस्था द्वारा पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया गया।