news-details

SGPGI निदेशक साइकिल से पहुंचे ऑफिस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन गुरुवार को सरकारी वाहन छोड़कर साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित है।डॉ. धीमन ने बताया कि उनका आवास कार्यालय से मात्र लगभग 600 मीटर दूर है, इसलिए उन्होंने साइकिल को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति संदेश दिया है।उन्होंने कहा कि संस्थान में कर्मचारियों को भी साइकिल और पैदल चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए परिसर में साइकिल स्टैंड लगाने की योजना भी बनाई जा रही है।संस्थान की ओर से जल्द ही साइकिल रैली निकालकर लोगों को प्रदूषण कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।