news-details

SBI ATM में लगी आग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दलहन क्रॉसिंग के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम में बुधवार को अचानक आग लग गई। एटीएम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।एटीएम गार्ड रोहित ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अंदर मौजूद था, तभी एटीएम के अंदर अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग फैल गई। उसने तत्काल पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी।मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एटीएम की बिजली सप्लाई बंद कर आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि घटना के समय एटीएम में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।प्रारंभिक जांच में एटीएम में लगे एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की वजह से एटीएम के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वायरिंग को नुकसान पहुंचा है।कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंच गई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।