news-details

सऊदी से लौटे युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
चिल्ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में सऊदी अरब से हाल ही में घर लौटे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सहूरपुर मोड़ के पास मोरम लदे ट्रक की टक्कर बाइक से हो गई, जिससे अकबर खान (46) निवासी नरेचा, फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि अकबर खान अपने चचेरे भाई शमशाद खान को दवा दिलाकर बांदा से घर लौट रहे थे। रास्ते में ओवरटेक के दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में शमशाद घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।परिजनों के अनुसार, अकबर खान करीब 12 वर्षों से सऊदी अरब में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे और एक सप्ताह पहले ही घर लौटे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।