
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी /बाजार शुकुल।थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पूरे बख्तावर फुंदनपुर निवासी अभिराजा (50) पत्नी प्रेम नारायण मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे खेत से अपने घर लौट रही थीं। वह कच्चे रास्ते से गुजर रही थीं, तभी रानीगंज रोड से आई एक दूध डेयरी की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अभिराजा गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल अभिराजा को तत्काल परिजन शुकुल बाजार स्थित देवा अस्पताल ले गए। दोपहर करीब दो बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर वाहन चालक जय नारायण (निवासी भटमऊ) के खिलाफ अभियोग संख्या 222/26 दर्ज किया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है