news-details

सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत, परिवार में मचा हड़कंप

You can share this post!

 


पारदर्शी  विकाश न्यूज़ सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गई। दर्पीपुर मोड़ के पास हुई इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया था। दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा दर्पीपुर मोड़ के पास तब हुआ जब दोनों युवक R15 बाइक से चौरे गांव से सेमरी की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।बिरसिंहपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने 18 वर्षीय ओमकार पुत्र सरवन कुमार, निवासी भर्थीपुर, जनपद अंबेडकर नगर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 18 वर्षीय अमित पुत्र सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने ओमकार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमित (18) की भी मौत हो गई। अमित चौरे गांव, थाना मोतीगरपुर, सुल्तानपुर का निवासी था। उसके पिता का नाम सुरेश कुमार और भाई का नाम गौतम (21) है। मृतक ओमकार के पिता सरवन कुमार, माता चंदा देवी (32) और बहन आंचल (14) हैं। वह भरथीपुर, पोस्ट सकरवारी, मानिकपुर, अंबेडकर नगर का रहने वाला था।ओमकार अपनी मौसी के घर चौरे गांव आया हुआ था। वह अपनी मौसी के बेटे विजय कुमार की 13 मई को हुई शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परिजनों ने बताया कि ओमकार अपने परिवार में एक भाई और एक बहन में था। उसकी मौत की खबर से भर्थीपुर और चौरे गांव में शोक का माहौल है।स्थानीय लोगों ने बताया कि दर्पीपुर मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था और संकेतक लगाने की मांग की है।