news-details

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी ।कोतवाली अंतर्गत अमेठी- ककवा रोड पर कोरारी चौराहे पर शनिवार की देर शाम एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।मृतक की पहचान भेटुआ क्षेत्र के टिकरी (भगत का पुरवा) निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार यादव शनिवार की देर शाम ककवा की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोरारी चौराहे पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।