news-details

सड़कों पर गन्ने के कचरे से आवागमन बाधित

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kushinagar

 विशुनपुरा विकास खंड के पिपरा बाजार क्षेत्र में सड़कों और नहर की पटरियों पर गन्ने की पत्तियों, लकड़ियों और कंडों के ढेर लगने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।पिपरा-चितहा, सूरजनगर-खजुरिया, पिपरा-बलकुडिया, नरचोचवा-बभनौली और सरपतही-मंसाछापर मार्ग सहित कई सड़कों की पटरियों पर कचरा जमा होने से रास्ते संकरे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से निकला अवशेष सड़क किनारे जमा कर दिया जाता है, जो धीरे-धीरे बड़ा ढेर बन जाता है। बारिश और रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।