
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। इस्माइल गंज द्वितीय वार्ड में सड़क निर्माण में देरी को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लोगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नवंबर 2025 में किशोरी लाल चौराहा से चौहान प्लाजा और फैजाबाद रोड से रजत डिग्री कॉलेज तक सड़क निर्माण के लिए करीब 32-32 लाख रुपए के ई-टेंडर जारी हुए थे, लेकिन छह महीने बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महीने पहले विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सड़क निर्माण का शुभारंभ भी किया था, लेकिन उसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे।