news-details

सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। ग्राम उमरी में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य एवं अपना दल (एस) के उपाध्यक्ष रमेश कुमार कुंडे ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एनटीपीसी अतिथि गृह में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क, सफाई और अन्य समस्याओं से आयोग सदस्य को अवगत कराया।इसके बाद रमेश कुमार कुंडे ने नगर पंचायत दिबियापुर के सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और ग्राम उमरी की वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने गांव में बन रही सीसी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई पहले करीब 20 फीट थी, जबकि वर्तमान निर्माण में यह घटकर लगभग 10 फीट रह गई है।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयोग सदस्य ने मौके पर तहसीलदार को बुलाकर निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मामले का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट कहा कि समस्या का समाधान होने तक सड़क निर्माण कार्य रोक दिया जाए।