
पारदर्शी विकास न्यूज़ जामो। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्यान पुर के पास सड़क के पास झाड़ियों में एक शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है ।शुक्रवार को जामो जगदीशपुर हाइवे पर स्थित कल्याणपुर के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में राजेश यादव पुत्र शंभू यादव (47) निवासी पूरे पंडित का पुरवा का शव मिला है। । शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक का ई-रिक्शा भी खड़ा मिला है। सीसीटीवी कैमरा फुटेज से पता चला कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे व्यक्ति का मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम व सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात वाहन ने बीती रात्र लगभग 10:00 बजे मृतक को रोड क्रॉस करते समय टक्कर मार दिया है जिससे उनकी मृत्यु हो गई है परिवारीजन की तहरीर पर पंचायत नामा व आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है