news-details

सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामों-भादर मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवगढ़, घोरहा निवासी सोनू कश्यप के रूप में हुई। सुबह दौड़ने निकले युवाओं ने पानी में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।परतोष चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मृतक के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि सोनू बुधवार को अपनी बहन रेखा की ससुराल पूरब दुआरा में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला।सोनू पांच भाइयों और तीन बहनों में एक था। उसके परिवार में पत्नी माया और तीन बच्चे हैं। बच्चों में 11 वर्षीय श्लोक, 9 वर्षीय आयुष और 7 वर्षीय तमन्ना शामिल हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।