news-details

सड़क हादसे में युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  पारा थाना क्षेत्र में 12 जून को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान उन्नाव निवासी प्रियंक कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो रिश्तेदारी में बुद्धेश्वर मंदिर के पास आया हुआ था।जानकारी के अनुसार, प्रियंक कुमार वर्मा खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सरिता देवी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बच्चा मात्र पांच महीने का है। घटना के बाद परिजन उन्हें लगातार तलाश रहे थे और इस दौरान गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पारा थाने पहुंचे।परिजनों के अनुसार, 12 जून को प्रियंक पैदल बुद्धेश्वर मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी यह हादसा हुआ। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित हो गया था। बाद में पुलिस से जानकारी मिली कि उनकी मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है।परिजनों का कहना है कि उन्हें हादसे की सूचना पहले नहीं मिली, जिससे काफी परेशानी हुई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है।