
सुल्तानपुर।कुड़वार थाना क्षेत्र के हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर पावर हाउस के सामने हुए सड़क हादसे में कुड़वार प्रधान राजकुमार यादव के चाचा प्रेम कृष्ण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें कुड़वार सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।