news-details

सड़क हादसा: मोपेड सवार महिला की मौत, पति घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार वैन की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति को मामूली चोटें आईं। दंपती घरेलू गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे।मृतका की पहचान आरपी नगर शुक्लागंज निवासी गीता वर्मा (55) पत्नी पवन वर्मा के रूप में हुई है। पवन वर्मा कानपुर केसा में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ मोपेड से निकले थे।बताया गया कि गजिया खेड़ा के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वैन ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गीता वर्मा उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरीं और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं पवन वर्मा को हल्की चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को उपचार दिलाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर गंगाघाट अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार वैन चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।