news-details

सड़क हादसे में मृतक परिवार को दी आर्थिक सहायता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के रसूलाबाद विधानसभा के बिरहुन गांव निवासी पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की मदद दी गई।बिरहुन गांव निवासी रामसागर और उनकी चार वर्षीय भांजी सृष्टि की 29 अप्रैल को शिवली कस्बे में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना की जानकारी समाजवादी पार्टी के पूर्व छात्र सभा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्देश यादव ने अखिलेश यादव को दी थी।सूचना मिलने के बाद अखिलेश यादव ने तत्काल पीड़ित परिवार की सहायता के लिए एक लाख रुपये का चेक उपलब्ध कराया। इसके बाद निर्देश यादव बिरहुन गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार को यह आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।इस मौके पर निर्देश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा दुख की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रहती है और हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।