
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसों की समीक्षा, ई-रिक्शा पंजीयन घटाने पर जोर
एन एच ए आई और यूपीडा की लापरवाही सामने आई
संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या/अमेठी। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुघर्टनाएं रोकने के लिए जिला सुरक्षा समितियों की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा हुई। मंडलायुक्त ने सड़क सुरक्षा के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों को शत प्रतिशत अमल करने पर जोर दिया और कहा कि जिले की बैठक में जो भी कार्ययोजना तैयार की जाय उसे एक महीने के भीतर अवश्य पूरा किया जाय। बैठक में एन एच ए आई रायबरेली की लापरवाही खुलकर सामने आई। राजापुर नहर पटरी का निर्माण कार्य नौ महीने में भी शुरू नहीं हो पाया है।एन एच ए आई रायबरेली ने अपने हिस्से के ब्लैक स्पाट निर्माण का काम अभी तक पूरा नहीं किया है।बैठक में मंडलायुक्त ने पिछले तीन सालों में अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, अयोध्या और बाराबंकी जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की गंभीर समीक्षा की। राष्ट्रीय राजमार्गों और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चिंहित दुर्घटना स्थलों पर सड़क सुरक्षा के कार्यों के बारे में जानकारी ली।बैठक में एन एच ए आई रायबरेली की लापरवाही सामने आई है। इसने अपनी जिम्मेदारी के कोई काम पूरा नहीं किया है।मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडल के सभी जिलों में पिछले छः महीने के भीतर हुई सडक दुर्घटनाओं की गंभीर समीक्षा की गई। बैठक में ई रिक्शों के कारण अधिक दुर्घटनाएं सामने आई।ई रिक्शों का पंजीयन कम करने पर जोर दिया गया।नेशनल हाईवे,स्टेट हाइवे और जिला मार्गों पर चिंहित दुर्घटना स्थलों पर 90 नये ब्लैक स्पाट बनवाए गए हैं। अमेठी में इनकी संख्या छः, अयोध्या में 26, सुल्तानपुर में छः, बाराबंकी में 25और अम्बेडकरनगर में तीन है।यातायात निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से अप्रैल तक सड़क दुघर्टनाओं में 2025के सापेक्ष 2.67प्रतिशत वृद्धि हुई है, परंतु मौतों की संख्या में पिछले वर्ष के सापेक्ष 9.27फीसदी कमी आई है। बैठक में एन एच आई और यूपीडा की लापरवाही सामने आई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क सुरक्षा के मामले में यूपीडा ने रिपोर्ट नहीं दी है, जबकि एन एच ए आई ने अपना काम नौ महीने में भी पूरा नहीं किया है।सरकार की ओर से सड़क सुरक्षा के लिए संचालित जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट -,जेड एफ डी कार्यक्रम को एन एच ए आई रायबरेली ने अभी तक पूरा नहीं किया है।जिला सड़क सुरक्षा समिति अमेठी की बैठक में जामों मोड़,गुंवावा मोड़ और सगरा आश्रम गेट पर जेबा क्रासिंग,रम्बल स्ट्रीप बैरियर और साइनेज बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी एन एच आई को दी गई थी।एन एच ए आई रायबरेली ने कोई भी काम नहीं किया।लोक निर्माण विभाग की ओर से वारामासी,डेढपसार मोड़, कालिका बाबा ,हथकिला बाईपास ,नौडाड तिराहा, चौथीपुर चौराहा, पूरब गांव,सरेसर मोड , मुबारकपुर गांव,मोहन गंज और शंकर गंज में जेड एफ डी कार्यक्रम के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के काम कराए जा चुके हैं।रायबरेली -अयोध्या मार्ग -एन एच -330ए के अन्तर्गत राजामऊ में शारदा सहायक नहर पर निर्माणाधीन पुल के वैकल्पिक डायवर्जन मार्ग न दिए जाने के कारण पिछले वर्ष राजामऊ नहर पटरी मार्ग सहित तीन मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। आवागमन कई महीनों तक प्रभावित रहा। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह ने दिशा की बैठक में मामले को उठाया था।डी एम के निर्देश पर एस डी एम तिलोई और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की संयुक्त समिति ने स्थलीय निरीक्षण के उपरांत अपनी रिपोर्ट दी और क्षतिग्रस्त मार्गों को ठीक कराने के इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजे गए हैं।राजामऊ नहर पटरी मार्ग के निर्माण के लिए धनावंटन के बाद कार्यदाई संस्था का चयन अभी तक नहीं हो पाया है। सड़क खराब पड़ी हुई है, वर्षाकाल नजदीक है अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

अयोध्या मंडल में सड़क दुघर्टनाओं की स्थिति -एक नजर
1-अयोध्या
2025मे231, मृतक -129
2026में 235, मृतक -1272-अम्बेडकरनगर
2025, में 126, मृतक -89
2026में164, मृतक -713-सुलतानपुर
2025में211, मृतक -134
2026मे209, मृतक -1154-बाराबंकी
2025में328, मृतक -170
2026में316, मृतक -1685-अमेठी
2025मे दुर्घटनाएं 117, मृतक -82
2026, में 116, मृतक -67