news-details

सड़क हादसे में बेकरी कारोबारी की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के वजीरगंज-अयोध्या मार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में बेकरी कारोबारी शिव कुमार की मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हथिनाग मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।हादसा इतना भीषण था कि शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतक के छोटे भाई की शादी 20 जून को तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है। वजीरगंज थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।