
पारदर्शी विकास न्यूज़ जगदीशपुर/अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र में पलिया पश्चिम गांव के पास हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती सीमा की मौत हो गई। वह साइकिल से दवा लेकर घर लौट रही थी, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतका के पिता तिलक राम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमा अपने पीछे दो छोटे भाई और दो बहनें छोड़ गई है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।कमरौली थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।