
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर से नया शिवली रोड तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा विधायक Neelima Katiyar ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।विधायक ने निर्माण सामग्री और कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि यह मार्ग कल्याणपुर से शिवली तक का प्रमुख रास्ता है, जहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क चौड़ीकरण पूरा होने से जाम की समस्या कम होगी और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि सड़क जल्दी खराब हुई या निर्माण में कोई कमी मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।