news-details

सदर के सख्त अफसर अब संभालेंगे कसया की कमान

You can share this post!

 

सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, अपराध नियंत्रण और जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया (कुशीनगर)। पुलिस महकमे में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर डॉ. अजय कुमार सिंह को कसया सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद उन्होंने सोमवार को नए पद का कार्यभार संभाल लिया। जिले के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील सर्किलों में शामिल कसया की कमान अब एक अनुभवी, अनुशासित और सक्रिय अधिकारी के हाथों में होगी।डॉ. अजय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (पीपीएस) के अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं। इससे पहले वह अमेठी जनपद के तिलोई में क्षेत्राधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद कुशीनगर में क्षेत्राधिकारी सदर रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाया।उनकी कार्यशैली की पहचान नियमित थाना निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, अपराध नियंत्रण और कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए की जाती है। आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय पहल की है।पुलिस अधिकारियों का मानना है कि डॉ. अजय कुमार सिंह के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का लाभ कसया सर्किल को मिलेगा। उनके नेतृत्व में प्रभावी गश्त, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

मुख्य बातें

- सदर से स्थानांतरित होकर बने कसया के नए क्षेत्राधिकारी।

- कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

- कम्युनिटी पुलिसिंग और जनसुनवाई को देंगे प्राथमिकता।

- कसया सर्किल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद