
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। कबीर आश्रम पोरा में रविवार को संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती पर संत समागम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।संत समागम में संत शिरोमणि कबीर साहब की वाणी पर आधारित भजन प्रस्तुत करते हुए संतो ने प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।निर्गुण भक्ति और आत्मज्ञान केन्द्रित सत्संग पर जोर दिया।कार्यक्रम में संत परीक्षा दास मुख्य अतिथि और ज्ञानेंद्र शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।संत कबीर के जन्म के बारे में जानकारी देते हुए संत परीक्षा साहब ने कहा कि सतगुरु की शरण में आने के बाद मानव के जीवन में खुशहाली आती है और सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है।कबीर साहब ने दुनिया को मानवता, प्रेम और आत्मज्ञान के संदेश दिए और कहा कि कबीर की वाणी के अनुसार आचरण करें,हर परिवार और समाज की समस्याएं दूर हो जाएंगीकार्यक्रम को बाबा बैजनाथ, हरिदास, ज्ञानेंद्र शास्त्री,सरल दास, धूप दास,दुखशमन दास, मनोहर दास, डॉ राम आदि ने संबोधित किया।