news-details

ससुराल के पास युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव उसकी ससुराल से करीब 500 मीटर दूर जामुन के पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान पारा निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ महीने से पत्नी और छह माह की बेटी के साथ ससुराल में रह रहा था। रविवार रात बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद वह अपनी भांजी को छोड़ने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।सोमवार सुबह परिजनों को उसका शव पेड़ के नीचे मिला। गले में गमछे का एक सिरा बंधा था, जबकि दूसरा सिरा पेड़ की डाल से लटका मिला। मृतक की बाइक भी घटनास्थल के पास खड़ी थी।परिजनों ने बताया कि रात में धर्मेंद्र ने ससुराल में कई बार फोन किया था, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।