news-details

सरयू की सफाई को लेकर महंत आमरण अनशन पर बैठे

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र स्थित श्रीराम जानकी मंदिर लालघाट भौरीगंज के महंत गोकर्णनाथ दास अपने समर्थकों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि सरयू नदी और लालघाट पर फैली गंदगी से श्रद्धालुओं और जलजीवों को भारी परेशानी हो रही है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।महंत गोकर्णनाथ दास ने घाट की तत्काल सफाई, दूषित जल से हो रही जलजीवों की मौत पर रोक और सरयू नदी में गिर रहे अवैध नालों को बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नदी की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।अनशनकारियों ने लालघाट के पास सरयू नदी में ड्रेजिंग कराने, नदी में फैले कूड़ा-कचरे को हटाने और पुल निर्माण संस्था द्वारा पुल के नीचे छोड़े गए बोल्डरों को हटाने की भी मांग उठाई है। साथ ही जल प्रवाह बाधित कर रही अवैध बंधियों को तत्काल हटाने की मांग की गई है।महंत ने बताया कि मलमास के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ाने आ रहे हैं, लेकिन घाट पर फैली गंदगी से लोगों को कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों और सफाई कर्मियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।महंत गोकर्णनाथ दास ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगों पर काम शुरू नहीं होगा, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है। अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और अनशनकारियों की मांगों पर विचार किया जाएगा।