news-details

सरयू एक्सप्रेस से चाभी मैन का पैर कटा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । बीती सोमवार की रात सरयू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक रेलवे चाभी मैन का पैर कट गया। घायल कर्मी की पहचान जौनपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (55) के रूप में हुई है। घटना ट्रैक पार करते समय हुई। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार जौनपुर के सराय हरखू स्टेशन पर चाभी मैन के पद पर कार्यरत है। सूत्रों के मुताबिक, वह लंबे समय से शराब का सेवन करता रहा है। सोमवार की रात वह कोतवाली नगर के करौदिया स्थित गोमती नदी के किनारे शराब पीने पहुंचा था। शराब पीने के बाद नशे की हालत में वह ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान प्रयागराज से अयोध्या की ओर जा रही सरयू एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी और धर्मेंद्र उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में उसका एक पैर एड़ी के पास से कट गया है। ट्रेन गुजरने के बाद स्थानीय लोगों ने धर्मेंद्र को घायल अवस्था में देखा और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। देर रात पहुंचे परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल ले गए हैं। रेलवे के अधिकारियों और स्टाफ ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मी का हालचाल जाना।